[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोराका की ढाणी में श्रीमद्भागवत कथा का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोराका की ढाणी में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

हवन में दी आहुतियां, दिनभर चला भंडारा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा

शिमला : कोराका की ढाणी में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का गुरुवार को पूर्णाहूति एवं भंडारे के साथ समापन हो गया। प्रातः 8 बजे मुख्य यजमान ग्यारसी लाल शर्मा एवं विमला देवी सहित 11 जोड़ों ने यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं। आचार्य रसराज मोहित महाराज के सानिध्य में विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना के साथ यज्ञ की पूर्णाहूति संपन्न हुई। इसके बाद व्यास पीठ की महाआरती कर श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त किया।

हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर शाम तक चला। भंडारे में कोराका की ढाणी सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में ग्रामीणों एवं युवाओं ने सेवा भाव से व्यवस्थाओं को संभालते हुए अतिथियों का स्वागत किया।

इससे पूर्व बुधवार को कथा के सातवें दिन कथावाचक आचार्य मोहित महाराज ने श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान धन नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और श्रद्धा के भूखे होते हैं। कथा के दौरान पूरा पंडाल “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा तथा श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर रोहतास शर्मा, हरिराम शर्मा, बृजमोहन शर्मा, सीताराम शर्मा, दिनेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles