[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में जल सेवा कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में जल सेवा कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश

रतनगढ़ में जल सेवा कार्यक्रम आयोजित, जल संरक्षण का दिया संदेश

चूरू : ‘वंदे गंगा : जल संरक्षण अभियान’ के तहत गुरुवार को रतनगढ़ उपखंड मुख्यालय पर पीएचईडी द्वारा जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिरकत कर जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से वर्षा जल संचयन अपनाने और अधिकाधिक पौधरोपण करने की अपील की।

पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि यदि आज जल बचाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने युवाओं और आमजन से जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अर्जुन सिंह फ्रांसा, द्वारका प्रसाद सेन, पीएचईडी एक्सईएन महेंद्र कांटीवाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles