देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान, जनगणना-2027, पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सभी विभाग निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी संचालन करें तथा प्रत्येक कार्यक्रम की समयबद्ध पोर्टल एंट्री सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने शिक्षा, पशुपालन, कृषि, राजीविका एवं नगर निकाय विभागों को अभियान की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही श्रमदान, शपथ कार्यक्रम, मिशन हरियालो राजस्थान, जियो-टैगिंग और जल संरक्षण संरचनाओं के विकास को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।
जनगणना-2027 के प्रथम चरण की समीक्षा करते हुए सुराणा ने उपखंड अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों को फील्ड निरीक्षण बढ़ाने तथा त्रुटिरहित मकान सूचीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लॉक्ड हाउस और रिक्त मकानों की सही एंट्री करने पर भी जोर दिया।
बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा गया कि 15 दिन से अधिक कोई प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।
जिला कलक्टर ने पीएचईडी, डिस्कॉम और चिकित्सा विभाग को गर्मी के मौसम में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एडीपीएस मीनू वर्मा सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी उपखंड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us