मारपीट में एक का हाथ फ्रैक्चर, दूसरे के सिर में:चूरू की डायमंड गली में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद, मामला दर्ज
मारपीट में एक का हाथ फ्रैक्चर, दूसरे के सिर में:चूरू की डायमंड गली में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद, मामला दर्ज
चूरू : चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 29 स्थित डायमंड गली में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को चोटें आईं। एक युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड 29 निवासी लियाकत कुरैशी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनके भाई नासिर और पुत्र अल्ताफ दवाई लेने जा रहे थे। डायमंड गली में एक अलाव जल रहा था, जहां कुछ युवक पहले से बैठे थे। नासिर ने एक खाली कुर्सी देखकर बैठने का प्रयास किया।
नासिर के कुर्सी पर बैठते ही समीर और नदीम ने आपत्ति जताई और गाली-गलौच शुरू कर दी। शोर सुनकर यूसुफ, शाहिद और शोएब भी मौके पर आ गए। इन सभी ने मिलकर नासिर और अल्ताफ के साथ मारपीट की।
आरोप है कि नदीम ने नासिर के सिर पर लोहे के पाइप से वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। वहीं, समीर की मां नजमा ने अल्ताफ के हाथ पर लोहे के पाइप से हमला किया, जिससे उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे लियाकत के साथ भी मारपीट का प्रयास किया गया।
घायलों को राजकीय डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने लियाकत कुरैशी की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036606


