बीदासर में चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई:नगर पालिका ने 22 चरखियां जब्त की, जलाकर नष्ट किया
बीदासर में चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई:नगर पालिका ने 22 चरखियां जब्त की, जलाकर नष्ट किया
बीदासर : बीदासर कस्बे में चाइनीज मांझे की बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों पर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को अधिशासी अधिकारी भरत गौड़ के निर्देश पर गठित टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की 22 चरखियां जब्त कीं।
नगर पालिका टीम ने मारा छापा
नगर पालिका टीम ने पुराना बस स्टैंड रोड, गांधी चौक, हाई सेकेंडरी स्कूल रोड और दड़ीबा क्षेत्र में चाइनीज मांझा बेचने वाली दुकानों पर यह कार्रवाई की। जब्त किए गए मांझे को नगर पालिका परिसर में ले जाकर जलाकर नष्ट कर दिया गया।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी
अधिशासी अधिकारी भरत गौड़ ने आमजन से अपील की है कि मकर संक्रांति पर्व के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग न करें। उन्होंने बताया कि यह मांझा मानव जीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी घातक है। गौड़ ने स्पष्ट किया कि चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक गिरधारी लोहिया, जमादार अमित कुमार, अशोक कुमार, तेजपाल, आशाराम सहित पुलिस टीम मौजूद थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2036675


