[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस ने अरावली बचाओ को लेकर निकाली पदयात्रा:मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से वीरगति स्मारक तक मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस ने अरावली बचाओ को लेकर निकाली पदयात्रा:मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से वीरगति स्मारक तक मार्च

कांग्रेस ने अरावली बचाओ को लेकर निकाली पदयात्रा:मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से वीरगति स्मारक तक मार्च

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में कांग्रेस जिलाध्यक्ष व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरावली बचाओ को लेकर पदयात्रा निकाली। यह कार्यक्रम शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त देखरेख में आयोजित किया गया। पदयात्रा से पहले कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में एक बैठक हुई। इसके बाद मंडेलिया हाउस से वीरगति स्मारक तक ‘अरावली बचाओ’ पदयात्रा निकाली गई। यात्रा के समापन पर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने और उसे कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र के साथ वीरगति स्मारक के सामने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा और केंद्र-राज्य सरकार के फैसलों से अरावली का एक बड़ा हिस्सा खनन के लिए खुल सकता है, जिससे पर्यावरण और भूजल को गंभीर खतरा होगा। उन्होंने मनरेगा पर भी बात की, कहा कि सरकार ने बिना किसी विचार-विमर्श या विपक्ष को विश्वास में लिए मनमाने ढंग से महात्मा गांधी का नाम हटाकर मनरेगा का स्वरूप बदल दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव रिहाना रियाज चिश्ती ने केंद्र सरकार पर पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीब व आमजन से कोई वास्ता नहीं रखती। रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने जोर देकर कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि प्रदेश के पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा कवच है। उन्होंने सरकार पर आंकड़ों के जाल में जनता को भ्रमित करने और असली खतरे को छिपाने का आरोप लगाया।

इस अवसर पर रियाजत खान, असलम खोखर, किशोर दांदू, धर्मेंद्र बुडानिया, निवर्तमान सभापति पायल सैनी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, मो. हुसैन निर्बाण, एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति, रमजान खान, गिरधारीलाल बागड़वा, भानीराम मेघवाल, रामेश्वर रामसरा, अबरार खां, नारायण बालाण, हर्ष लांबा, हेमंत सिहाग, असलम खां मोयल, अली मोहम्मद भाटी, शिवकुमार शर्मा, विमल शर्मा, संजय भाटी, राजेश खीचड़ और आरिफ पीथीसर सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया।

Related Articles