[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गागड़वास में भाई ने भाई के खेत में चलवाया जेसीबी:न्यायालय के आदेश पर खड़ी फसल हटाकर कटौनी रास्ता खोला गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

गागड़वास में भाई ने भाई के खेत में चलवाया जेसीबी:न्यायालय के आदेश पर खड़ी फसल हटाकर कटौनी रास्ता खोला गया

गागड़वास में भाई ने भाई के खेत में चलवाया जेसीबी:न्यायालय के आदेश पर खड़ी फसल हटाकर कटौनी रास्ता खोला गया

सादुलपुर : सादुलपुर तहसील के गागड़वास गांव में एक सगे भाई की शिकायत पर प्रशासन ने आज न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। इस दौरान एक भाई के खेत में खड़ी फसल पर जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमण हटाया गया और कटौनी रास्ता खोला गया।

यह कार्रवाई राजगढ़ न्यायालय के आदेशानुसार की गई। मौके पर राजगढ़ थाना पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई महेंद्र सिंह पूनियां और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र स्वामी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से मौका मजिस्ट्रेट, तहसीलदार राजगढ़, भू-अभिलेख निरीक्षक (भू.अ.नि.) और पटवारी ने भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमण हटवाया और रास्ता खुलवाया।

यह मामला गागड़वास गांव की रोही खसरा संख्या 258 से संबंधित है जिसका रकबा 1.01 हेक्टेयर है। इसमें से 600 वर्ग फीट भूमि पर कटौनी रास्ता खोला गया है। यह रास्ता ओमप्रकाश (65 वर्ष) पुत्र खुबाराम जाट और रोशनपाल (60 वर्ष) पुत्र खुबाराम जाट, दोनों निवासी गागड़वास के बीच विवादित था। न्यायालय तहसीलदार राजगढ़ ने प्रकरण संख्या 719 और 720 में 30 जून 2025 को निर्णय दिया था, जिसकी पालना में यह कार्रवाई की गई।

Related Articles