अरावली बचाओ आंदोलन: अवैध खनन के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
अरावली बचाओ आंदोलन: अवैध खनन के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने और अवैध खनन के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा ने कहा कि अरावली को लेकर लिया गया फैसला पर्यावरण और क्षेत्र के भविष्य के लिए घातक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अरावली से संबंधित फैसला वापस नहीं लिया गया तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
लोकेश मीणा ने क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की मिलीभगत से अरावली को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने अरावली को बचाने, पर्यावरण संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग करते हुए नारे लगाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2048770


