[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ पालिका की सफाई व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, ‘एफजी व्यवस्था’ को बंद करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ़ पालिका की सफाई व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, ‘एफजी व्यवस्था’ को बंद करने की मांग

राजगढ़ पालिका की सफाई व्यवस्था में अनियमितताओं का आरोप:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, 'एफजी व्यवस्था' को बंद करने की मांग

राजगढ़ : राजगढ़ नगर पालिका की सफाई व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में ‘एफजी व्यवस्था’ को बंद करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

रमेश जोइया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका के कई सफाई कर्मचारी स्वयं काम करने के बजाय कम वेतन पर अन्य व्यक्तियों से सफाई करवाते हैं। इस प्रथा को स्थानीय स्तर पर ‘एफजी व्यवस्था’ कहा जाता है। इससे नियमित कर्मचारी सरकारी सुविधाओं और वेतन का लाभ लेते हैं, जबकि वास्तविक काम कोई और करता है।

नगर पालिका की सफाई व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
नगर पालिका की सफाई व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

जान पहचान से अन्य कार्य कर रहे

ज्ञापन में नगर निकायों के नियमों का हवाला देते हुए कहा गया है कि जिस कर्मचारी की नियुक्ति जिस कार्य के लिए हुई है, उससे वही कार्य लिया जाना चाहिए। इसमें यह गंभीर चिंता भी व्यक्त की गई कि यदि ‘एफजी व्यवस्था’ के तहत काम कर रहे अनधिकृत व्यक्तियों के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह स्पष्ट नहीं है।

उपस्थिति और कार्यस्थल की जांच कराई जाए

ज्ञापन में मांग की गई है कि नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति और कार्यस्थल की जांच कराई जाए। अपनी जगह दूसरों से काम करवाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए और ‘एफजी व्यवस्था’ को तत्काल बंद किया जाए। सभी सफाई कर्मचारियों को उनके मूल कार्य पर लगाया जाए।

इसके अतिरिक्त, राजनीतिक या अन्य प्रभाव के आधार पर कार्यालयों में बैठे सफाई कर्मचारियों को उनके निर्धारित कार्यस्थल पर वापस भेजने, नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई है।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपते समय विकास, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, अरविंद नायक, संजय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles