[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध नशीली टैबलेट बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार:399 टैबलेट जब्त की, रोकने पर भागने का प्रयास किया पकड़े गए; ‘नकेल’ अभियान के तहत कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

अवैध नशीली टैबलेट बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार:399 टैबलेट जब्त की, रोकने पर भागने का प्रयास किया पकड़े गए; ‘नकेल’ अभियान के तहत कार्रवाई

अवैध नशीली टैबलेट बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार:399 टैबलेट जब्त की, रोकने पर भागने का प्रयास किया पकड़े गए; 'नकेल' अभियान के तहत कार्रवाई

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने रविवार रात अवैध नशीली टैबलेट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 399 नशीली टैबलेट जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया- उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ‘नकेल’ नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई।

नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास

एसआई रामफूल मीणा के नेतृत्व में एक टीम बुकनसर फांटा पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान करणी नगर की ओर से एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल तेज गति से आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग में छिपाकर रखी गई 399 अवैध नशीली टैबलेट बरामद हुईं। पुलिस ने टैबलेट जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान अजय कुमार (25), पुत्र राजपाल वाल्मीकि, निवासी पदमपुर, गंगानगर और जीतमल, पुत्र मंगलाराम वाल्मीकि, निवासी रावला मंडी, गंगानगर के रूप में हुई है।

अन्य सप्लायरों के संबंध में गहन पूछताछ

पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क और अन्य सप्लायरों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में एसआई रामफूल मीणा के साथ कांस्टेबल विनोद कुमार, शिवकुमार और अनिल कुमार सैनी की विशेष भूमिका रही।

Related Articles