भवन निर्माण यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी:8 घंटे से ज्यादा काम ना करवाने और न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग, श्रम कानूनों का भी विरोध
भवन निर्माण यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी:8 घंटे से ज्यादा काम ना करवाने और न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग, श्रम कानूनों का भी विरोध
चूरू : चूरू जिला भवन निर्माण यूनियन ने सोमवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम राजगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने श्रम विरोधी कानूनों को रद्द करने और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
8 घंटे से ज्यादा काम ना करवाने की मांग
यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य हरीराम ने बताया -श्रमिकों से 8 घंटे से अधिक कार्य न कराया जाए। उन्होंने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए प्रतिमाह निर्धारित करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि नीमराणा, बहरोड़ और राज्य के एनसीआर क्षेत्र में मालिकों के दबाव में मजदूरों से 12-12 घंटे तक काम कराया जा रहा है। यह श्रमिक अधिकारों का उल्लंघन है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों के लिए 8 घंटे कार्य अवधि का सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
इस दौरान कॉमरेड हरिराम टांडी, जगत सिंह, रामकुमार हरपालु, माडू खान, पिकेंद्र कालरी, कर्मवीर लाखलान, रणसिंह झाझड़िया सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2222198


