[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोर्ट में मिली नोटों की गड्डी को एसपी को सौंपा:महिला एएसआई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मिली शाबाशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कोर्ट में मिली नोटों की गड्डी को एसपी को सौंपा:महिला एएसआई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मिली शाबाशी

कोर्ट में मिली नोटों की गड्डी को एसपी को सौंपा:महिला एएसआई ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मिली शाबाशी

चूरू : चूरू पुलिस की महिला एएसआई सुमन ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने सोमवार को कोर्ट परिसर में ड्यूटी के दौरान मिली नोटों की गड्डी को एसपी निश्चय प्रसाद एम को सौंपा।

एएसआई सुमन के इस कदम की जानकारी मिलने पर एसपी ने उनकी सराहना की। एसपी ने उनके कर्तव्य के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के लिए शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाते हैं, जो पुलिस के ध्येय वाक्य ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में डर’ के अनुरूप है।

ड्यूटी के दौरान जमीन पर पड़े मिले थे नोट

एएसआई सुमन ने बताया कि वह कोर्ट परिसर में अपनी ड्यूटी कर रही थीं, तभी उनकी नजर जमीन पर पड़ी नोटों की गड्डी पर गई। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर नोटों के मालिक की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया को सूचना दी और फिर एसपी कार्यालय पहुंचीं।

कोतवाली पुलिस ने नोटों की गड्डी को सुरक्षित रख लिया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जिस भी व्यक्ति की यह राशि है, वह अपनी पहचान और आवश्यक जानकारी के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर संपर्क करें।

Related Articles