[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू पुलिस को मिले दो अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहन:सालासर और भानीपुरा होगा मुख्यालय, ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों को मिलेगी मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू पुलिस को मिले दो अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहन:सालासर और भानीपुरा होगा मुख्यालय, ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों को मिलेगी मदद

चूरू पुलिस को मिले दो अत्याधुनिक रेस्क्यू वाहन:सालासर और भानीपुरा होगा मुख्यालय, 'गोल्डन ऑवर' में घायलों को मिलेगी मदद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू पुलिस को सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता और चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए दो अत्याधुनिक हाईवे रेस्क्यू वाहन मिले हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा आवंटित इन वाहनों को सोमवार को एसपी निश्चय प्रसाद एम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन हादसों के दौरान ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में काम करेंगे और घायलों को ‘गोल्डन ऑवर’ में अस्पताल पहुंचाएंगे।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि दोनों रेस्क्यू वाहन एएसपी के पर्यवेक्षण में संचालित होंगे। एक वाहन का मुख्यालय सालासर और दूसरे का भानीपुरा रहेगा। पहला वाहन एनएच-52 सहित आसपास के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर तैनात रहेगा, जबकि दूसरा वाहन मेगा हाईवे और अन्य दुर्घटना संभावित मार्गों पर सेवाएं देगा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षित पुलिसकर्मी अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेंगे। इन वाहनों में मल्टीपरपज कोलैप्सिबल टॉवर लाइटिंग सिस्टम, हाइड्रोलिक जैक, इलेक्ट्रिक विन्च, पेट्रोल पावर्ड वुड कटर, स्पाइन बोर्ड, फोल्डेबल स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर किट, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर एक्सटिंग्विशर, ग्लास कटर, एंगल ग्राइंडर, जीपीएस सिस्टम, रियर व्यू कैमरा, सेफ्टी कोन्स, ट्रैफिक बैटन और फ्लोरोसेंट जैकेट जैसे उपकरण उपलब्ध हैं। इनकी सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और प्राथमिक उपचार देना आसान होगा।

एसपी निश्चय प्रसाद एम ने यह भी बताया कि पुलिस लाइन चूरू के प्रशिक्षित हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबलों को इन वाहनों पर तैनात किया गया है। इन्हें रेस्क्यू उपकरणों के संचालन और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। आवश्यकतानुसार अन्य पुलिसकर्मियों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Related Articles