एसएफआई ने शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया:केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों से भी की चर्चा
एसएफआई ने शिक्षा व्यवस्था सुधार को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया:केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, छात्रों से भी की चर्चा
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की राजकीय सुजला कॉलेज की छात्र इकाई स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में छात्रों से संपर्क कर शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और बड़ी संख्या में छात्रों से हस्ताक्षर करवाए। छात्रों ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और उच्च शिक्षा संस्थानों में संसाधनों की कमी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
छात्रों ने मांग उठाई कि शिक्षा को सभी के लिए सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समान अवसरों वाली बनाया जाएं कार्यकर्ताओं ने बताया कि ये हस्ताक्षर अभियान देशभर में चलाए जा रहे छात्र आंदोलन का हिस्सा है, जिसके माध्यम से छात्रों की मांगों को शिक्षा मंत्री तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में परवत सिंह, किशन शर्मा, सांवमल, रामनिवास, सुरेन्द्र, कमल, कुलदीप सिंह, विकास नायक, जेपी, पंकज स्वामी, हिमांशु सिंह, रोहित सिंह, वीरेंद्र सिंह, गौरव स्वामी एवं रघुवीर सिंह सहित कई छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2223938


