[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो ट्रेलरों की भिड़ंत में एक ट्रेलर ड्राइवर की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, गांधीधाम से कैथल जा रहा था ट्रेलर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दो ट्रेलरों की भिड़ंत में एक ट्रेलर ड्राइवर की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, गांधीधाम से कैथल जा रहा था ट्रेलर

दो ट्रेलरों की भिड़ंत में एक ट्रेलर ड्राइवर की मौत:दूसरा युवक गंभीर घायल, गांधीधाम से कैथल जा रहा था ट्रेलर

चूरू : चूरू के रामगढ़ के पास सोमवार सुबह दो ट्रेलरों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पीवीसी पाउडर से भरे ट्रेलर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सफर कर रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को पहले रामगढ़ के सरकारी अस्पताल और बाद में चूरू के डीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। घायल जसवीर को प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया है।

अस्पताल में मृत घोषित किया

घायलों को तत्काल रामगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल युवक को बीकानेर किया रेफर

हादसे में घायल हिसार जिले के सूरेवाला निवासी जसवीर सिंह (32) का प्राथमिक इलाज किया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया।

गांधीधाम से कैथल जा रहा था ट्रेलर

जसवीर सिंह ने बताया कि वह रविवार सुबह गुजरात के गांधीधाम से ट्रेलर ड्राइवर संदीप के साथ चूरू के लिए रवाना हुआ था। ट्रेलर में पीवीसी पाउडर भरा हुआ था, जिसे हरियाणा के कैथल ले जाया जा रहा था। सोमवार सुबह रामगढ़ के पास पहुंचने पर उनका ट्रेलर हादसे का शिकार हो गया।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Related Articles