[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के निजी स्कूल के टीचर ने किया सुसाइड:ससुर ने मौत की परिस्थितियों को बत्या संदिग्ध, जांच की मांग की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के निजी स्कूल के टीचर ने किया सुसाइड:ससुर ने मौत की परिस्थितियों को बत्या संदिग्ध, जांच की मांग की

चिड़ावा के निजी स्कूल के टीचर ने किया सुसाइड:ससुर ने मौत की परिस्थितियों को बत्या संदिग्ध, जांच की मांग की

चिड़ावा : चिड़ावा शहर में एक निजी स्कूल के फिजिक्स शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बहरोड़ निवासी विवेक यादव (34) के रूप में हुई है। विवेक यादव चिड़ावा शहर के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस के पास एक किराए के मकान में अपनी पत्नी बबीता और पुत्र दीक्षित के साथ रहते थे। यह जानकारी उनके ससुर सिंहराज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में दी है। विवेक स्कूल में फिजिक्स पढ़ाते थे, जबकि उनकी पत्नी बबीता नवल एकेडमी में शिक्षिका हैं। मंगलवार दोपहर मकान मालकिन ने बबीता को फोन कर विवेक द्वारा फंदा लगाने की सूचना दी। इसके बाद बबीता तुरंत घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चिड़ावा के उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चिड़ावा के उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

सूचना मिलते ही चिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए चिड़ावा के उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के ससुर सिंहराज अन्य परिजनों के साथ चिड़ावा पहुंचे। उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विवेक की मौत को संदिग्ध बताया और मामले की गहन जांच की मांग की।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद विवेक के साथी शिक्षक, स्कूल प्रिंसिपल और चिड़ावा में रहने वाले उनके छोटे भाई भी उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शिक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।

Related Articles