नो पार्किंग में गाड़ी का चालान, विधायक भड़के:पुलिसकर्मी से नोकझोंक, मीडिया को वीडियो बनाने से रोका
नो पार्किंग में गाड़ी का चालान, विधायक भड़के:पुलिसकर्मी से नोकझोंक, मीडिया को वीडियो बनाने से रोका
बीदासर : बीदासर कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर मंगलवार देर शाम नो पार्किंग में खड़े एक वाहन का चालान काटने को लेकर विवाद हो गया। यह वाहन कांग्रेस देहात अध्यक्ष विधाधर बेनीवाल के बेटे पृथ्वी बेनीवाल का बताया जा रहा है। वाहन गलत तरीके से खड़ा होने के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया था।
सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल महेश मीणा मौके पर पहुंचे और नियमानुसार गाड़ी का चालान किया। इसी दौरान नव नियुक्त कांग्रेस चूरू जिला अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विधायक मेघवाल ने चालान को लेकर हेड कांस्टेबल मीणा से तीखी नोकझोंक की। इस घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई।
जब मीडियाकर्मी घटना का वीडियो बनाने लगे, तो विधायक के पीएसओ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और वीडियो बंद करने को कहा। इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से चले गए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने टिप्पणी की कि आम जनता के वाहनों के चालान नियमित रूप से काटे जाते हैं, लेकिन किसी राजनेता की गाड़ी का चालान होने पर विवाद खड़ा कर दिया जाता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035754
