[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा से हरियाली रथ हुआ रवाना:क्षेत्र के गांवों में देगा पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश, लोगों को करेंगे जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा से हरियाली रथ हुआ रवाना:क्षेत्र के गांवों में देगा पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश, लोगों को करेंगे जागरूक

चिड़ावा से हरियाली रथ हुआ रवाना:क्षेत्र के गांवों में देगा पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश, लोगों को करेंगे जागरूक

चिड़ावा : चिड़ावा में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा संचालित ‘हरियाली रथ’ का शुभारंभ किया गया। इस रथ का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और घटते भू-जल स्तर को बनाए रखना है। संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल ने कार्यालय से हरियाली रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

झुंझुनूं जिले के कई गांव में घूमेगा

हरियाली रथ आगामी दिनों में झुंझुनूं जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। इसका लक्ष्य ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना तथा वर्षा जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण के माध्यम से जल संकट के समाधान में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

मेघवाल मुक्ति धाम परिसर में किया पौधारोपण

लगाए गए पौधों में नीम, करंज, सहजन, अर्जुन सहित विभिन्न छायादार और पर्यावरण हितैषी प्रजातियां शामिल थीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने बढ़ते पर्यावरणीय संकट और घटते भू-जल स्तर को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, सुरक्षित जल और हरित पर्यावरण का आधार बनेगा। ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच राजकुमार, सूबेदार रोहिताश कुमार, हवलदार नोरंग राम, सतवीर, हवलदार प्रताप, लीला, विद्याधर, श्रीचंद, महेंद्र, राजेश, रीसाल, गिन्नू, कमलेश, संतोष और मीरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संस्थान की ओर से सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान से जुड़ने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया। इसका लक्ष्य झुंझुनूं जिले को हरित, स्वच्छ और जल-सुरक्षित बनाना है।

Related Articles