[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किरडोली गांव से परडोली छोटी जाने वाले सड़क क्षतिग्रस्त:चार साल से रास्ते में गड्ढे से आवाजाही प्रभावित, प्रशासन से सुधार की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

किरडोली गांव से परडोली छोटी जाने वाले सड़क क्षतिग्रस्त:चार साल से रास्ते में गड्ढे से आवाजाही प्रभावित, प्रशासन से सुधार की मांग

किरडोली गांव से परडोली छोटी जाने वाले सड़क क्षतिग्रस्त:चार साल से रास्ते में गड्ढे से आवाजाही प्रभावित, प्रशासन से सुधार की मांग

नेछवा : किरडोली गांव से परडोली छोटी जाने वाले प्रमुख सड़क मार्ग पर पिछले चार साल से एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है। इस गड्ढे के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है और हर समय हादसे का डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह रास्ता क्षेत्र को सीकर, सेवद बड़ी, भढाडर और सालासर से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण रास्ता है। गड्ढे के कारण वाहन चालकों को यहां से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।

ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई बार सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है। अधिकारियों ने अभी तक इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि 15 दिन पहले भी जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

किरडोली के ग्रामीण हरि सिंह थालौड़ सहित कई लोगों ने बताया कि यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles