[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थानी साहित्यकार बृजेंद्र ‘बिरजू’ का निधन:कई पत्र-पत्रिकाओं का किया था संपादन, चिड़ावा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थानी साहित्यकार बृजेंद्र ‘बिरजू’ का निधन:कई पत्र-पत्रिकाओं का किया था संपादन, चिड़ावा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

राजस्थानी साहित्यकार बृजेंद्र 'बिरजू' का निधन:कई पत्र-पत्रिकाओं का किया था संपादन, चिड़ावा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा : चिड़ावा निवासी और अहमदाबाद प्रवासी राजस्थानी भाषा के साहित्यकार बृजेंद्र अड़ावतिया “बिरजू” का शनिवार सुबह मध्यप्रदेश के नागदा में निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से साहित्यिक जगत में शोक व्याप्त हो गया है। रविवार को नागदा में

बृजेंद्र अड़ावतिया का जन्म 27 जुलाई 1941 को हुआ था। अपने जीवन के अंतिम वर्षों में वे नागदा में अपने बेटे के पास रह रहे थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिचितों, पत्रकारों और साहित्यकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

चिड़ावा प्रेस समिति, साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया स्मृति संस्थान सहित विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक और पत्रकार संगठनों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles