मोहर्रम पर कुहाडू में राहगीरों को पिलाया शरबत, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद
मानवता और भाईचारे का दिया संदेश, युवाओं ने सेवा कार्य में निभाई भागीदारी
बिसाऊ : ग्राम पंचायत कुहाडू में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को इमाम हुसैन की शहादत की याद में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मंडावा-बिसाऊ रोड पर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर मानवता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में युवाओं एवं ग्रामीणों ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को शरबत वितरित किया। कुहाडू के युवा आमिर खान ने बताया कि मोहर्रम के दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्बला की घटना में पानी का विशेष महत्व रहा, इसलिए इस अवसर पर लोगों को पानी और शरबत पिलाकर दुआएं की गईं।
शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग किया। इस दौरान गफ्फार खान, संदीप राव, अलीशेर, वाहिद, नरसी, नौशाद, शौकत खान, इकबाल, गिरधारी लाल कुमावत, सलीम काई, सलीम काजी, अली काजी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2229696

