कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए संतोष सैनी
कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए संतोष सैनी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी और नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव की अनुशंसा पर ये नियुक्तियां की हैं। जिसमें कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता संतोष सैनी को झुंझुनूं कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
सैनी पिछले 20 वर्षों से जिले में कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वे वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी है। शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, प्रतिबद्धता और समर्पण पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की है। सैनी पूर्व में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके है।
सैनी ने शीर्ष नेतृत्व ओबीसी कांग्रेस विभाग राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंडावा विधायक रीटा चौधरी और जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों के आशीर्वाद और विश्वास पर आभार जताया और कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने और ज़िले में कांग्रेस पार्टी को मज़बूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सैनी की नियुक्ति से जिलेभर के कांग्रेसजनों ने उत्साहित होकर बधाई दी और खुशी जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035625
