[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूलासर की मेघवाल बस्ती में वर्षों से जलभराव:राहगीर, छात्र और वाहन चालक परेशान, पानी निकासी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पूलासर की मेघवाल बस्ती में वर्षों से जलभराव:राहगीर, छात्र और वाहन चालक परेशान, पानी निकासी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पूलासर की मेघवाल बस्ती में वर्षों से जलभराव:राहगीर, छात्र और वाहन चालक परेशान, पानी निकासी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

सरदारशहर : पूलासर ग्राम पंचायत की मेघवाल बस्ती और कोऑपरेटिव सोसाइटी के मुख्य गेट के सामने वर्षों से गंदे पानी का जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।

ग्रामीणों के अनुसार, मेघवाल बस्ती में पानी निकासी की ये समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि जल निकासी की व्यवस्था का वादा कर वोट मांगते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

ये गांव का एक प्रमुख मार्ग है, जिससे रोजाना लगभग 300 से 400 लोग गुजरते हैं। वर्तमान में बरसात न होने के बावजूद यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हल्की बारिश होने पर पूरा रास्ता गंदे पानी से भर जाता है, जिससे राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं की गई, तो आगामी दिनों में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और ग्राम पंचायत की होगी। इस दौरान बशीधर पारीक, प्रकाश पारीक, मदनलाल सांडेला, बीरबलराम सांडेला, श्योकरण सांडेला, प्रदीप पांडिया, सांवरमल सांडेला, मनोज बोहरा, मुकेश पारीक, नवरत्न सांडेला और ओमप्रकाश सांडेला सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles