[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरी कलां बाजार में बिजली का पोल गिरा:रास्ता बाधित होने से आवाजाही में परेशानी, बिजली विभाग से कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरी कलां बाजार में बिजली का पोल गिरा:रास्ता बाधित होने से आवाजाही में परेशानी, बिजली विभाग से कार्रवाई की मांग

पचेरी कलां बाजार में बिजली का पोल गिरा:रास्ता बाधित होने से आवाजाही में परेशानी, बिजली विभाग से कार्रवाई की मांग

पचेरी कलां : पचेरी कलां कस्बे के मुख्य बाजार में बीती रात तेज आंधी और बारिश के कारण एक बिजली का पोल गिर गया। इससे पुराने बाजार क्षेत्र में आवागमन बाधित हो गया है। पोल गिरने से बाजार के रास्ते पर वाहनों और ग्राहकों की आवाजाही रुक गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दुकानदारों के अनुसार घटना रात में हुई थी, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई या मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। घटना के काफी समय बीत जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। बाजार के व्यापारियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समाधान करने की अपील की है।

Related Articles