हिंदी पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों पर मंथन, विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी : कलेक्टर
हिंदी पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों पर मंथन, विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी : कलेक्टर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार को सूचना केंद्र चूरू में “हिंदी पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम, एपीआरओ मनीष कुमार, वरिष्ठ पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और हिंदी पत्रकारिता ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और एआई के दौर में पत्रकारिता के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी विश्वसनीयता, निष्पक्षता और प्रामाणिकता बनाए रखना है। उन्होंने पत्रकारों से नियमित अध्ययन, समसामयिक विषयों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बदलते दौर में फेक न्यूज और त्वरित सूचना के दबाव के बीच जिम्मेदार एवं तथ्याधारित पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।
सहायक जनसंपर्क अधिकारी मनीष कुमार ने हिंदी पत्रकारिता के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए तथ्य आधारित सूचना प्रसारण को समय की जरूरत बताया। वहीं वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि डिजिटल संक्रमण, फेक न्यूज, व्यावसायिक दबाव और बदलती पाठकीय रुचियों के बीच पत्रकारों को तकनीकी दक्षता के साथ नैतिक मूल्यों पर भी कायम रहना होगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार देवराज लाटा, नरेन्द्र शर्मा, किशन उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह शेखावत, अखिलेश दाधीच सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। मनोज शर्मा ने स्वागत किया, जबकि अमित तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी बिरमीवाला ने किया। संगोष्ठी में जिले के अनेक पत्रकार, जनसंपर्ककर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173620

