जाबासर की अफनान खान बनीं डॉक्टर, क्षेत्र का बढ़ाया मान
जाबासर की अफनान खान बनीं डॉक्टर, क्षेत्र का बढ़ाया मान
झुंझुनूं : जाबासर निवासी अफनान खान ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनकर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने तेलंगाना के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय आदिलाबाद (राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की।
अफनान खान के पिता अब्दुल मजीद खान शिक्षक हैं तथा उनकी माता उर्दू साहित्य की व्याख्याता हैं। उनके भाई इरफान खान भी एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं। अफनान एक शिक्षित कायमखानी परिवार से संबंध रखती हैं। उनके दादा महमूद अली खान सेना से ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और 1962, 1965 व 1971 के युद्धों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अफनान खान की इस उपलब्धि पर परिजनों, समाजजनों एवं तहरीक-ए-उर्दू झुंझुनूं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2173697


