[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भीषण गर्मी में युवाओं व बच्चों ने राहगीरों को पिलाया जूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में युवाओं व बच्चों ने राहगीरों को पिलाया जूस

भीषण गर्मी में युवाओं व बच्चों ने राहगीरों को पिलाया जूस

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भीषण गर्मी के बीच बादशाह कॉलोनी के युवाओं एवं बच्चों ने मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए भालेरी रोड स्थित धर्म कांटा के पास राहगीरों को ठंडा जूस पिलाया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस सेवा अभियान में बच्चों और युवाओं ने अपने पॉकेट खर्च से जूस की व्यवस्था की।

इस दौरान बच्चे और युवा सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों, यात्रियों एवं राहगीरों को रोककर जूस पिलाते नजर आए। सेवा कार्य से उत्साहित युवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों एवं युवाओं को आशीर्वाद और दुआएं दीं।

Related Articles