10 हजार का इनामी बदमाश जयपुर से गिरफ्तार:झुंझुनूं पुलिस की कार्रवाई; मारपीट, अपहरण और धमकी के आरोप में 7 माह से फरार था
10 हजार का इनामी बदमाश जयपुर से गिरफ्तार:झुंझुनूं पुलिस की कार्रवाई; मारपीट, अपहरण और धमकी के आरोप में 7 माह से फरार था
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने करीब सात माह से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश कर्मवीर उर्फ कर्मसिंह (38) को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किढवाना निवासी है और उसके खिलाफ मारपीट, अपहरण, जातिसूचक गालियां देने और धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप दर्ज थे।
थानाधिकारी रणजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को किढवाना निवासी दीपक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दीपक ने बताया था कि 20 अक्टूबर आरोपियों ने उसे और उसके चाचा के साथ मारपीट की थी।
इस मामले में दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान आरोपी कर्मवीर घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर जयपुर से उसे दस्तयाब किया।
आरोपी पर 13 आपराधिक मामले दर्ज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कर्मवीर सूरजगढ़ थाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में डीएसटी झुंझुनूं और सूरजगढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173500

