वंदे गंगा अभियान के तहत बूंटिया में जल पूजन व वृक्षारोपण कार्यक्रम
वंदे गंगा अभियान के तहत बूंटिया में जल पूजन व वृक्षारोपण कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत शनिवार को चूरू के बूंटिया गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जल पूजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण, उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

उपखंड अधिकारी धीरज झाझड़िया ने कहा कि राज्य सरकार का यह अभियान जनभागीदारी के माध्यम से जल संरक्षण की संस्कृति को मजबूत बनाने का प्रयास है। उन्होंने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
कार्यक्रम में अभिषेक चोटिया ने जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर महिलाओं ने मंदिर से विद्यालय परिसर तक कलश यात्रा निकालकर जल के सांस्कृतिक महत्व का संदेश दिया। बाद में अतिथियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जल पूजन एवं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में डॉ. निरंजन चिरानिया, सुनील ढाका, विजय कस्वां, चंद्रकला, मनोज मीणा, लालचंद, दलीप, संजय, मनीराम, नौरतमल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173621

