नवलगढ़ में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली:सोलर सिस्टम और बिजली मीटर जले, मुआवजे की मांग
नवलगढ़ में मकान पर गिरी आकाशीय बिजली:सोलर सिस्टम और बिजली मीटर जले, मुआवजे की मांग
नवलगढ़ : नवलगढ़ के वार्ड नंबर दो स्थित आथूना मोहल्ला में शुक्रवार शाम एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना में मकान को भारी नुकसान हुआ, जिसमें बिजली उपकरण, सोलर सिस्टम और वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गए। तेज धमाके से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पूर्व पार्षद अदनान खत्री ने बताया कि शाम करीब 7 बजकर 10 मिनट पर वार्ड दो निवासी युसूफ काजी के मकान पर अचानक बिजली गिरी। धमाका इतना तेज था कि घर में मौजूद लोग घबरा गए और आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।
बिजली मीटर जला
आकाशीय बिजली गिरने से मकान के बाहर लगा बिजली मीटर जल गया। घर के स्विच बोर्ड, डेकोरेशन लाइटें और अन्य बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लाइटें टूटकर नीचे गिर गईं। सोलर सिस्टम पर लगा तड़ित चालक टूटकर दूर जा गिरा और सोलर प्लेटों को भी नुकसान पहुंचा। तेज प्रभाव के कारण मकान की छत की दीवारों में दरारें आ गईं।
घटना की सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान लाइन में फॉल्ट मिलने पर एहतियात के तौर पर मकान का बिजली कनेक्शन हटाकर बंद कर दिया गया। अदनान खत्री ने यह भी बताया कि आकाशीय बिजली के प्रभाव से मदीना मस्जिद की वायरिंग भी प्रभावित हुई है।
उन्होंने बिजली निगम और प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों तक कंपन महसूस हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2173505
