[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सारसर-उदासर बीदावतान सड़क पर चारे का ढेर:हवा के साथ उड़ने से राहगीर परेशान, एईएन बोले- पाबंद कर हटवाया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सारसर-उदासर बीदावतान सड़क पर चारे का ढेर:हवा के साथ उड़ने से राहगीर परेशान, एईएन बोले- पाबंद कर हटवाया जाएगा

सारसर-उदासर बीदावतान सड़क पर चारे का ढेर:हवा के साथ उड़ने से राहगीर परेशान, एईएन बोले- पाबंद कर हटवाया जाएगा

सरदारशहर : सारसर गांव से उदासर बीदावतान जाने वाली मुख्य सड़क पर सड़क किनारे डाले गए सरसों के परलर (चारे) के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की हवा चलने पर ये चारा उड़कर सड़क पर फैल जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

वाहन ड्राइवर संदीप कुमार ने बताया- मुख्य सड़क के पश्चिमी किनारे पर बड़ी मात्रा में सरसों का परलर इकट्ठा किया गया है। हवा के झोंकों के साथ ये इकट्ठा सड़क पर आ जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दिक्कत होती है। कई बार वाहन फिसलने जैसी स्थिति भी बन जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर परलर फैलने से दृश्यता प्रभावित होती है तथा आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता बजरंगलाल भींचर ने बताया- सड़क किनारे सरसों का परलर डालने वाले व्यक्ति को इसे हटाने के लिए पाबंद किया जाएगा। परलर हटने के बाद सड़क पर आवागमन सुचारू हो जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी।

Related Articles