ब्लैकमेल कर झूठे रेप केस की धमकी, दो गिरफ्तार:बीदासर पुलिस ने 2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा, एक महिला भी शामिल
ब्लैकमेल कर झूठे रेप केस की धमकी, दो गिरफ्तार:बीदासर पुलिस ने 2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा, एक महिला भी शामिल
बीदासर : बीदासर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्लैकमेल कर रुपए मांगने और झूठे रेप मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गोदारा ने बताया कि परिवादी चंद्र प्रकाश छापोला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सत्यनारायण प्रजापत निवासी दड़ीबा एक बीकानेर निवासी महिला के साथ मिलकर चंद्र प्रकाश को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहा था और उससे 20 लाख रुपये की मांग कर रहा था। धमकी के कारण पीड़ित चंद्र प्रकाश पहले ही 3 लाख रुपये दे चुका था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद, एएसआई राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने जाल बिछाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 2 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2093340


