[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर नगरपरिषद की जमीन फर्जीवाड़े से बेची:दो आरोपी गिरफ्तार, मुंबई और सरदारशहर से दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर नगरपरिषद की जमीन फर्जीवाड़े से बेची:दो आरोपी गिरफ्तार, मुंबई और सरदारशहर से दबोचा

सरदारशहर नगरपरिषद की जमीन फर्जीवाड़े से बेची:दो आरोपी गिरफ्तार, मुंबई और सरदारशहर से दबोचा

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने नगरपरिषद की भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फुसे खां और बनजी खां को मुंबई और सरदारशहर से पकड़ा।

जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (IPS) ने बताया-वार्ड 29 निवासी अब्दुल जब्बार खां ने ACJM कोर्ट में एक इस्तगासा दायर किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि शहर के उत्तर दिशा में मेगा हाईवे, वन विभाग के सामने स्थित नगरपरिषद के स्वामित्व वाली खसरा संख्या 54 (वर्तमान 562/69) की भूमि को भू-माफियाओं ने गलत तरीके से अपने नाम करवाकर बेच दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फुसे खां ने 14 अप्रैल 1945 के एक पुराने बैनामे का हवाला दिया। उसने अपने भाई बनजी खां को फर्जी तरीके से मुख्तयारनामा दिलवाया। दोनों भाइयों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और वर्ष 2007 तथा 2008 में दो विक्रय पत्र (रजिस्ट्री) पंजीकृत करवा दिए। नगरपरिषद की इस जमीन को पट्टा भूमि बताकर कई लोगों को बेच दिया गया। बाद में, जिन मूल वारिसों के नाम मुख्तयारनामा बनाया गया था, उन्होंने अखबारों में इश्तहार देकर उसे निरस्त भी कर दिया था।

जांच में यह भी सामने आया कि इलाही बक्स पुत्र अब्दुल रहमान के कब्जे में लगभग 78,500 वर्गगज पट्टा भूमि (संवत 1936) थी, जिसे 1945 में ही बेच दिया गया था। मौके पर इसकी कोई निशानदेही भी नहीं थी। इसी पुरानी जमीन के नाम पर आरोपियों ने नगरपरिषद की खसरा संख्या 54 की जमीन को बेचने का षड्यंत्र रचा। जांच में आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया कई धाराओं के तहत अपराध प्रमाणित पाया गया है।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल (RPS) और वृताधिकारी कुलदीप वालिया (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई की टीम ने मुंबई तक छानबीन की और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में फुसे खां (71 वर्ष), निवासी वार्ड 43, सरदारशहर और बनजी खां (58), निवासी वार्ड 25, सरदारशहर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जमीन खरीदने वाले अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच जारी है।

Related Articles