[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामगढ़ शेखावाटी बायपास पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रामगढ़ शेखावाटी बायपास पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

रामगढ़ शेखावाटी बायपास पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक गंभीर घायल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत 

रामगढ़ शेखावाटी : सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे के बायपास तिराहे के पास सोमवार अल सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए चूरू के भरतीया अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मृतकों के शवों को रामगढ़ शेखावाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 5 बजे फतेहपुर से चूरू की ओर जा रहे दो ट्राले रामगढ़ बायपास तिराहे के पास पहुंचने पर हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि पीछे आ रहा ट्राला अचानक आगे चल रहे ट्राले से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राले में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन में फंस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर रामगढ़ शेखावाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चूरू रेफर कर दिया गया।

चूरू में उपचार के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। तीसरे घायल का उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles