[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में वॉलीबॉल प्लेयर पर पीछे से घोंपा चाकू:लहूलुहान हालत में जयपुर रेफर; परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में वॉलीबॉल प्लेयर पर पीछे से घोंपा चाकू:लहूलुहान हालत में जयपुर रेफर; परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा

झुंझुनूं में वॉलीबॉल प्लेयर पर पीछे से घोंपा चाकू:लहूलुहान हालत में जयपुर रेफर; परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा

झुंझुनूं : शहर के कोतवाली थाना इलाके में आपसी कहासुनी के चलते एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना पिपली चौक (मलसीसर रोड) पर हुई, जहं युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को जयपुर रैफर किया गया है। वहीं, वारदात के बाद आरोपी के परिजनों ने खुद आगे बढ़कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

वॉलीबॉल खेलकर लौट रहा था युवक

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आबिद उर्फ फैसल(20) अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके ही मोहल्ले का रहने वाला जासिम कुरैशी(21) पीछे से दौड़ता हुआ आया और अचानक आबिद पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी जासिम ने फैसल पर ताबड़तोड़ चाकू घोंपे, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बीडीके अस्पताल से जयपुर रैफर

आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल आबिद को संभाला और उसे राजकीय बीडीके (BDK) हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर जयपुर रैफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे आरोपी के परिजनों ने खुद जासिम को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

चार दिन पहले दी थी धमकी

पुलिस के अनुसार, घायल आबिद और आरोपी जासिम दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं और उनके बीच पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर कहासुनी चल रही थी। तीन-चार दिन पहले भी जासिम ने फैसल को धमकी दी थी, जिसके बाद आज चाकू घोंप दिया। घायल फैसल उर्फ आबिद के बड़े भाई ने कोतवाली थाने में आरोपी जासिम के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles