[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

26 जून को मातमी धुनों के साथ निकलेगा ताजियों जुलूस:पुलिस चौकी में प्रशासनिक तैयारियों को लेकर हुई बैठक, आमजन से की कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

26 जून को मातमी धुनों के साथ निकलेगा ताजियों जुलूस:पुलिस चौकी में प्रशासनिक तैयारियों को लेकर हुई बैठक, आमजन से की कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

26 जून को मातमी धुनों के साथ निकलेगा ताजियों जुलूस:पुलिस चौकी में प्रशासनिक तैयारियों को लेकर हुई बैठक, आमजन से की कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

लक्ष्मणगढ़ : मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम लक्ष्मणगढ़ शहर थाना पुलिस चौकी में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा ने की। इस दौरान मोहर्रम के जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मोहर्रम के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सहमति बनी। तय कार्यक्रम के अनुसार कस्बे में 23 जून को आलम सद्दा निकाला जाएगा, जबकि 26 जून को मातमी धुनों के साथ ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा। प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जुलूस मार्ग की व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस

सीएलजी बैठक में जुलूस मार्ग से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सड़कों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने, मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने और झूलते हुए बिजली के तारों को व्यवस्थित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए। प्रशासन का मानना है कि इन व्यवस्थाओं से जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कस्बे में निकलेंगे 8 लाइसेंसधारी ताजिए

पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि इस वर्ष कस्बे में कुल 8 लाइसेंसधारी ताजिए निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन के साथ समन्वय के लिए प्रत्येक ताजिए के साथ 10 से 15 स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे। इन स्वयंसेवकों को पुलिस प्रशासन की ओर से पहचान पत्र (आई-कार्ड) जारी किए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके और जरूरत पड़ने पर वे प्रशासनिक सहयोग प्रदान कर सकें।

सांप्रदायिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

बैठक में मौजूद अधिकारियों और सीएलजी सदस्यों ने मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने पर जोर दिया। साथ ही सभी समुदायों से सहयोग की अपील की गई ताकि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

बैठक में तहसीलदार फारूक अली, कार्यवाहक थानाधिकारी राजकुमार यादव, चौकी प्रभारी बालूराम तथा सीएलजी के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन मोहर्रम के सभी कार्यक्रमों की लगातार निगरानी करेगा और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।

Related Articles