सुजानगढ़ पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:प्रधान मनभरी देवी को दी विदाई, सभी सदस्यों का किया स्वागत
सुजानगढ़ पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक:प्रधान मनभरी देवी को दी विदाई, सभी सदस्यों का किया स्वागत
सुजानगढ़ : पंचायत समिति के सभागार में शुक्रवार को प्रधान मनभरी देवी की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रमुख वन्दना आर्य, तहसीलदार दीनदयाल पारीक, विधायक मनोज मेघवाल, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री खेमाराम, बीडीओ रवि कुमार, उप प्रधान सरिता ढाका, पंचायत समिति सदस्य दीवान सिंह भानीसरिया, जिला परिषद सदस्य अनीता चौधरी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रधान मनभरी देवी को विदाई दी गई। इस दौरान प्रधान ने सभी सदस्यों और अधिकारियों का पांच वर्ष तक सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों का भी स्वागत किया गया। बैठक में तहसीलदार दीनदयाल पारीक ने एसआईआर में बीएलओ’ज की मदद करने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से बिजली पानी की समस्या के बारे विचार विमर्श हुआ। पशु चिकित्सक प्रदीप सोनी ने पशुपालन विभाग की मंगला पशु बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन के बारे में बताया।
पूर्व मंत्री खेमाराम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से ग्रामीण सड़कों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं विधायक मनोज मेघवाल ने टूटी सड़कों के पेचवर्क जल्दी करवाने के निर्देश दिए। बैठक में पूसाराम गोदारा ने बिजली विभाग की ढिलाई पर लताड़ भी लगाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035962
