खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने की जनसुनवाई:लोगों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर ने की जनसुनवाई:लोगों की समस्याओं को सुना, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
खेतड़ीनगर : खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का समय रहते समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र पहाड़ी होने के कारण विकास में काफी प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक उपेक्षा के कारण पूर्व में रियासत रही खेतड़ी अपनी पहचान नहीं बना पाई। आगामी समय में खेतड़ी के विकास को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।
उन्होंने खेतड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध हो सकें। विधायक ने कहा कि इससे विकास को गति मिलेगी और खेतड़ी बेहतर पहचान बना पाएगी।
विधायक ने बताया कि आमजन की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए एक जनसुनवाई केंद्र भी स्थापित किया गया है। यहां लोगों की शिकायतें सुनकर तुरंत उनका निवारण किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की जनता को किसी भी काम के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति को बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समस्याएं लंबित नहीं रहेंगी।
जनसुनवाई के दौरान बिजली, क्षतिग्रस्त सड़कें और पेयजल से संबंधित अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं। इस अवसर पर सुभाष तातीजा, संदीप कुमार, राजपाल, दयाराम, लीलाधर, सतपाल, विजेंद्र सिंह सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040689


