श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में रामायण कथा के पांचवें दिवस पर सीता स्वयंवर का वर्णन
श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में रामायण कथा के पांचवें दिवस पर सीता स्वयंवर का वर्णन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : शहर के श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर परिसर में सोमवार को श्रीराम कथा के पांचवें दिवस का आयोजन हुआ। कथा वाचक धर्मदास महाराज ने तुलसीकृत रामायण में वर्णित सीता स्वयंवर प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मिथिला पहुंचने के बाद जब कोई भी शिवधनुष नहीं उठा सका, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने धनुष तोड़कर जनक की प्रतिज्ञा पूर्ण की और माता सीता ने उन्हें जयमाला पहनाई।
मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इनमें भूमिका जोशी ने श्रीराम, भावना सुरोलिया ने सीता, चंचल जोशी ने लक्ष्मण और ओमप्रकाश चोटिया ने विश्वामित्र की भूमिका निभाई। कथा में अहिल्या उद्धार सहित अन्य प्रसंगों का भी वर्णन किया गया। कथा का छठा दिवस मंगलवार को आयोजित होगा, जिसमें श्रीराम–सीता विवाह का मंचन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040507


