[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में सड़क पर पड़ा मृत नंदी:दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों पर उठे सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में सड़क पर पड़ा मृत नंदी:दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

डाडा फतेहपुरा में सड़क पर पड़ा मृत नंदी:दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा (खेतड़ी) में पिछले दो दिनों से एक मृत नंदी सड़क पर पड़ा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। ग्रामीणों ने श्री कृष्ण गौशाला समिति से सहायता मांगी, लेकिन उन्होंने इसे अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताया। इससे पहले भी कई बार गौशाला से सहयोग का अनुरोध किया गया था, पर हर बार ग्रामीणों को स्वयं व्यवस्था करने की बात कहकर टाल दिया गया।

सरपंच से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। श्री कृष्णा गौशाला से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। गांव में गौशाला के नाम पर समय-समय पर चंदा एकत्रित किया जाता है। ऐसी स्थिति में ग्रामवासियों के मन में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि मृत पशुओं के निस्तारण की जिम्मेदारी आखिर किसकी बनती है।

अंततः गांव के युवाओं और जागरूक नागरिकों ने स्वयं पहल की। अभय प्रताप सिंह, संजय सिंह, असलम खान, आशीष मीणा, अंकित घुमरिया, संजीव कुमार और राजकुमार ने मिलकर जेसीबी मशीन की व्यवस्था की। उन्होंने मृत नंदी का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार (मिट्टी) करने की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles