सादुलपुर में लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा हटाने की मांग:22 फरवरी को प्रदर्शन की तैयारी, ग्रामीण बोले-आमजन पर पड़ रहा प्रभाव
सादुलपुर में लम्बोर बड़ी टोल प्लाजा हटाने की मांग:22 फरवरी को प्रदर्शन की तैयारी, ग्रामीण बोले-आमजन पर पड़ रहा प्रभाव
सादुलपुर : राजगढ़-झुंझुनू स्टेट हाईवे पर स्थित लम्बोर बड़ी टोल प्लाज़ा को हटाने की मांग को लेकर 22 फरवरी को प्रदर्शन और जनसभा आयोजित की जाएगी। यह आयोजन सुबह 11 बजे टोल प्लाज़ा पर होगा। प्रदर्शनकारी टोल प्लाज़ा को हटाने, 20 किलोमीटर के दायरे को टोल मुक्त करने और स्कूल बसों व शैक्षणिक वाहनों को टोल से पूर्ण छूट देने की मांग कर रहे हैं।
यह आंदोलन अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अभियान को अब राजगढ़ स्कूल यूनियन, शिक्षक संघ शेखावत और व्यापार मंडल का भी खुला समर्थन मिल गया है, जिससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
बार-बार शुल्क देने से परेशान
लोगों का कहना है कि स्थानीय ग्रामीणों को अपने रोजमर्रा के कार्यों, खेती-बाड़ी, शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं के लिए आवागमन में बार-बार टोल शुल्क देना पड़ रहा है। यह स्थिति जनहित के विरुद्ध है। विशेष रूप से, स्कूल बसों से टोल वसूली शिक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों पर पड़ रहा है।
समर्थन देने वाले संगठनों ने संयुक्त रूप से घोषणा की है कि जब तक जनहित से जुड़ी उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा। उनकी प्रमुख मांगों में लम्बोर बड़ी टोल प्लाज़ा को तत्काल हटाना, टोल प्लाज़ा के 20 किलोमीटर दायरे में आने वाले सभी गांवों को टोल मुक्त करना और स्कूल बसों तथा स्थानीय शैक्षणिक वाहनों को टोल से पूर्ण छूट देना शामिल है।
आमजन से जुड़ने की अपील
इस आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं कुरड़ाराम, मुनेश, अजीत, सोनू और मनीष ने ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षण संस्थानों, व्यापारियों और जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनहित व छात्रहित में अपनी आवाज बुलंद करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040483


