[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रभुजनों की सेवा में धन-मन के साथ तन भी लगाएं:संत प्रहलाद महाराज ने कहा- असहाय, पीड़ित की सेवा जीवन को सार्थक बनाता है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

प्रभुजनों की सेवा में धन-मन के साथ तन भी लगाएं:संत प्रहलाद महाराज ने कहा- असहाय, पीड़ित की सेवा जीवन को सार्थक बनाता है

प्रभुजनों की सेवा में धन-मन के साथ तन भी लगाएं:संत प्रहलाद महाराज ने कहा- असहाय, पीड़ित की सेवा जीवन को सार्थक बनाता है

रतनगढ़ : संत प्रहलाद जी महाराज ने रतनगढ़ स्थित अपना घर आश्रम में नगरवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिनका कोई नहीं, उनके लिए अपना घर आश्रम एक आश्रयस्थल है। संत श्री ने प्रभु जनों की सेवा में धन और मन के साथ तन भी लगाने का आह्वान किया।

भरतपुर में 25 साल पूर्व स्थापित अपना घर आश्रम के बारे में जानकारी देते हुए संत प्रहलाद जी महाराज ने बताया कि यह मानवता को समर्पित एक पावन प्रकल्प है। यह किसी असहाय व्यक्ति की कष्टपूर्ण स्थिति से प्रेरित होकर शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि इन असहाय, पीड़ित, विमंदित और बीमार जनों की सेवा का अवसर जीवन को सार्थक बनाता है। संत श्री ने ब्रह्मचर्याश्रम, गृहस्थाश्रम, वानप्रस्थ आश्रम और संन्यासाश्रम की अवधारणा को भी समझाया। उन्होंने कहा कि ये सभी व्यवस्थाएं मनुष्य जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करने के रास्ता हैं, और यह लक्ष्य किसी भी समय पूर्ण समर्पण भाव से प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर अपना घर आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश गोयल, उपाध्यक्ष भंवरलाल मुंदलिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर, डॉ. गोपालदत्त शर्मा, प्रताप बोथरा और महावीर रामगढ़िया ने संत श्री को आश्रम का अवलोकन करवाया। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। ट्रस्ट सचिव कुलदीप व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लॉयन्स क्लब रतनगढ़ प्रेरणा के अध्यक्ष संदीप कंदोई व क्लब कार्यकारिणी, समाजसेवी भवानीशंकर सोनी और स्व. गौरीशंकर अजीतसरिया परिवार के अनिल अजीतसरिया का विशिष्ट सहयोगी भामाशाह के रूप में अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष कुमार इंदौरिया, संरक्षक ट्रस्टी देवेंद्र यादव व पवन सेवदा, देवकिशन स्मृति सेवा समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ सोनी, सांवरमल माटोलिया, वीरेंद्र बुनकर, रामावतार ठठेरा, रितेश लुंडिया, ओमप्रकाश चौहान, हिमांशु सराफ, गौतम महर्षि, नरेंद्र चौधरी, रवि सरावगी, भंवरलाल शर्मा, कमल गोयनका, साबिर अली नजमी, सुधीर शर्मा, सुरेंद्र हुड्डा, डॉ. हीरालाल सोनी, अनूप जोशी, एडवोकेट महावीर सिहाग और रामरतन प्रजापत सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles