[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में पूर्व उपाध्यक्षों सहित 21 के खिलाफ मामला दर्ज:महिला ने संपत्ति हड़पने के लगाए आरोप, रिपोर्ट में बताया- मां को नशीली दवाइयां देकर कमजोर किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीदासर में पूर्व उपाध्यक्षों सहित 21 के खिलाफ मामला दर्ज:महिला ने संपत्ति हड़पने के लगाए आरोप, रिपोर्ट में बताया- मां को नशीली दवाइयां देकर कमजोर किया

बीदासर में पूर्व उपाध्यक्षों सहित 21 के खिलाफ मामला दर्ज:महिला ने संपत्ति हड़पने के लगाए आरोप, रिपोर्ट में बताया- मां को नशीली दवाइयां देकर कमजोर किया

बीदासर : बीदासर पुलिस थाने में एक महिला ने नगरपालिका के दो पूर्व उपाध्यक्षों सहित 21 नामजद व्यक्तियों और चार-पांच अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ढाणी कुम्हारान निवासी परिवादी महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता के नाम मकान नंबर 1287 था, जिसमें उसका भी हिस्सा बनता है। पिता की मृत्यु के बाद उसकी भाभी तुलछा देवी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके हिस्से की संपत्ति हड़पने की साजिश रची।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि हनुमान प्रसाद छापोला, तुलछा देवी, रामेश्वर प्रजापत, मोतीलाल, हंसराज, भंवरी देवी, पुनादेवी, रामूराम, परमेश्वरी, केशर, नंदलाल छापोला, नथमल, मदनलाल, उदाराम, रामपाल, मदनलाल, रामलाल, पूर्णाराम, गणेश, श्रीराम और रामेश्वर सहित अन्य व्यक्तियों ने मिलकर महिला को उसकी संपत्ति से वंचित करने की साजिश रची।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बाद में मुस्तगीसा की मां को नशीली दवाइयां देकर कमजोर किया गया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और ढाई महीने बाद उनकी मृत्यु हो गई। मां की मृत्यु के बाद, आरोपितों ने सोने-चांदी के आभूषण, पचास हजार रुपये नकद और एक लाख बीस हजार रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफ.डी.) भी कथित तौर पर हड़प ली।

महिला ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसे पिता के घर से घसीटकर बाहर निकाल दिया। संदूक में रखे डेढ़ लाख रुपये जबरन निकालकर तुलछा देवी को दे दिए गए। विरोध करने पर उसकी मां राधा देवी के साथ मारपीट की गई और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।

Related Articles