सूरजगढ़ वार्ड- 6 में बोरिंग खुदाई कार्य शुरू:पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने किया पूजन, महिलाओं ने गाए मंगल गीत
सूरजगढ़ वार्ड- 6 में बोरिंग खुदाई कार्य शुरू:पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने किया पूजन, महिलाओं ने गाए मंगल गीत
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ शहर के वार्ड संख्या 6 में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिल पाएगी। सोमवार देर शाम जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश पर वार्ड में नया बोरिंग खुदाई कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। वहीं, वार्ड की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को मंगलमय बना दिया।
बता दें कि वार्ड 6 में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता ने जयपुर पहुंचकर राजस्थान सरकार के जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से भेंट की थी तथा क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत करवाया था। मंत्री चौधरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद बोरिंग मशीन लगाकर खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सीताराम रामस्वरूप तुलसी रघुवीर सिंह महेश सैनी दिनेश सैनी भाजपा नगर उपाध्यक्ष कविता सैनी राजेंद्र सेन रामनिवास शर्मा पार्षद राजेंद्र सोरिया राधेश्याम सैनी सूबेदार मांगेराम माडूराम यादव हवलदार सत्यवीर विजयपाल शेर सिंह मेघवाल सहित अनेक महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने जल मंत्री कन्हैयालाल चौधरी पालिका अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता एवं प्रतिनिधि सेवाराम गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि इस बोरिंग से वार्ड की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034568

