झुंझुनूं के कायस्थपुरा में पत्थरगड़ी के बाद तारबंदी उखाड़ी:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, 2 आरोपी गिरफ्तार
झुंझुनूं के कायस्थपुरा में पत्थरगड़ी के बाद तारबंदी उखाड़ी:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, 2 आरोपी गिरफ्तार
बगड़ : बगड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कायस्थपुरा में राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई तारबंदी को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। इसके बाद परिवादी को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया- तहसीलदार झुंझुनूं के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ग्राम कायस्थपुरा पहुंची थी। यहां खसरा नंबर 188, 189 और 190 की भूमि पर पत्थरगड़ी की प्रक्रिया पूरी की गई।
पत्थरगड़ी यानी सीमांकन के बाद टीम द्वारा लोहे की एंगल और तारबंदी की गई थी, ताकि भूमि की सीमाएं स्पष्ट रहें और किसी प्रकार का विवाद न हो। लेकिन पत्थरगड़ी पूरी होने के कुछ ही समय बाद विजय सिंह और उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर राजस्व विभाग द्वारा की गई तारबंदी को उखाड़ दिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।
परिवादी को दी जान से मारने की धमकी
घटना की सूचना पर जब परिवादी बारसीलाल इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचा, तब आरोपी विजय सिंह और जयप्रकाश ने उसे धमकाया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार- दोनों ने परिवादी को जान से मारने की धमकी दी और मौके पर हंगामा किया।
थाना अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया- राजस्व विभाग की ओर से पत्थरगड़ी पूरी होने के बाद भी कुछ व्यक्तियों ने जानबूझकर तारबंदी उखाड़कर विवाद बढ़ाने की कोशिश की। जब मामले की शिकायत लेकर परिवादी आया, तो उसे धमकियां दी गईं। इस पर दोनों को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन्हें किया गिरफ्तार
1. विजय सिंह (28) पुत्र राजेंद्र प्रसाद माली, निवासी कायस्थपुरा, थाना बगड़। 2. जयप्रकाश (27) पुत्र बुधराम माली निवासी कायस्थपुरा, थाना बगड़।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047801


