[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आर्म्स एक्ट का चालानशुदा अपराधी गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

आर्म्स एक्ट का चालानशुदा अपराधी गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में की कार्रवाई

आर्म्स एक्ट का चालानशुदा अपराधी गिरफ्तार:मंड्रेला पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में की कार्रवाई

मंड्रेला : मंड्रेला पुलिस ने आर्म्स एक्ट में चालानशुदा एक अपराधी को शांतिभंग की आशंका के चलते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुडानिया निवासी महावीर (33 वर्ष) पुत्र मदन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस टीम वांछित और आर्म्स एक्ट में चालानशुदा अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत महावीर से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सहयोग नहीं किया, जिससे शांतिभंग की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी। इस पर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस उससे किसी आपराधिक गैंग से जुड़े होने की जानकारी की पुष्टि के लिए पूछताछ कर रही थी।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles