[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीलवा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, कापर क्लब ने जीती कबड्डी:वॉलीबॉल में झुंझुनूं की टीम रही विजेता, कई प्रतियोगिताएं होंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीलवा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, कापर क्लब ने जीती कबड्डी:वॉलीबॉल में झुंझुनूं की टीम रही विजेता, कई प्रतियोगिताएं होंगी

बीलवा में खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, कापर क्लब ने जीती कबड्डी:वॉलीबॉल में झुंझुनूं की टीम रही विजेता, कई प्रतियोगिताएं होंगी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बीलवा पंचायत के टीलावाली गांव में गुरुवार को नवयुवक मंडल द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि शंकर बीलवा थे, जबकि अध्यक्षता तेजपाल ने की। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कापर क्लब और बांकोटी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें कापर क्लब विजयी रहा। वहीं, वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच झुंझुनूं और टीलावाली की टीम के बीच हुआ, जिसमें झुंझुनूं की टीम ने जीत हासिल की।

अतिथियों ने फीता काटकर विधिवत रूप से प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि शंकर बीलवा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। शंकर बीलवा ने युवाओं को परंपरागत खेलों से जुड़ने और मोबाइल की लत से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा खेलों के माध्यम से अपना करियर बना सकते हैं और सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाने चाहिए।

इन प्रतियोगिताओं में सौ और चार सौ मीटर दौड़, ऊंची कूद और वॉलीबॉल सहित अन्य स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। नवयुवक मंडल द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अमरसिंह, तुलाराम, श्रीराम, रामसिंह, शीशराम, इंद्राज सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles