बालिकाओं के लिए राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना, जन्म से 12वीं तक मिलेगी 50 हजार रुपए की सहायता
बालिकाओं के लिए राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना, जन्म से 12वीं तक मिलेगी 50 हजार रुपए की सहायता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य बालिका जन्म को बढ़ावा देना, लिंगानुपात में सुधार करना और बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत बालिका के जन्म से लेकर कक्षा 12वीं तक अलग-अलग चरणों में कुल 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।
योजना के तहत पहली किस्त बालिका के जन्म पर, दूसरी पूर्ण टीकाकरण पर, तीसरी कक्षा एक में प्रवेश पर, चौथी कक्षा छह में प्रवेश पर, पांचवीं कक्षा 10वीं में प्रवेश पर और अंतिम किस्त 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर दी जाती है।
योजना का लाभ लेने के लिए बालिका का जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद होना आवश्यक है। परिवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए तथा जन्म सरकारी अस्पताल या जननी सुरक्षा योजना से पंजीकृत निजी अस्पताल में होना चाहिए। सामान्यतः परिवार की पहली दो बालिकाएं योजना के लिए पात्र होती हैं। बालिका का नियमित टीकाकरण भी जरूरी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222071


