[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मलसीसर में एसडीएम कार्यालय के सामने किसानों ने लगाया डेरा, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

मलसीसर : अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार से मलसीसर तहसील मुख्यालय स्थित एसडीएम एवं तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने के पहले दिन कालियासर पंचायत के किसान और ग्रामीण शामिल हुए। किसान सभा ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

किसान सभा के तहसील महासचिव अरविन्द गढ़वाल ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं होने पर धरना शुरू करना पड़ा। धरने की अध्यक्षता सुल्तान सिंह नेहरा ने की।

धरने में किसानों ने अलसीसर के किसान सुभाष जांगिड़ को आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा, झटावा पंचायत के खनारा का बास में आकाशीय बिजली से मृत महिला के परिवार को आर्थिक सहायता तथा निराधनु के किसान महेंद्र सिंह धुआं को आग से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग उठाई।

इसके अलावा वर्ष 2022-23 की रबी फसल का लंबित मुआवजा, बीकानेर-नीमराना हाईटेंशन लाइन परियोजना से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, खरीफ-2025 व रबी-2025-26 फसल बीमा क्लेम से वंचित पंचायतों को बीमा राशि जारी करने की मांग की गई।

किसानों ने पेयजल समस्या के स्थायी समाधान, आवारा पशुओं से राहत, स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पद भरने, दवाइयों की उपलब्धता और झुंझुनूं से चूरू तक वाया धनुरी, रामपुरा, अलसीसर, मलसीसर, झटावा कला, कालियासर व बाडेट रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग भी रखी।

धरने को रघुवीर सिंह, महावीर सिंह, गिरधारीलाल महला और अरविन्द गढ़वाल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसान सभा ने बताया कि सोमवार को झटावा पंचायत के किसान धरने पर बैठेंगे।

Related Articles