शिक्षा न्याय संवाद अभियान, कांग्रेस द्वारा छात्रों की गूंज, कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन 24 जून को सुजानगढ़ में
शिक्षा न्याय संवाद अभियान, कांग्रेस द्वारा छात्रों की गूंज, कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन 24 जून को सुजानगढ़ में
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ किए गए “शिक्षा न्याय संवाद अभियान” के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी चूरू द्वारा “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम तथा प्रेस वार्ता का आयोजन किया जा रहा है। चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने बताया कि, सुजानगढ़ विधायक व चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण कार्यक्रम 24 जून सुबह 11 बजे, सुजानगढ़ मूनलाइट सिनेमा हॉल पर आयोजित होगा ।
चौहान बताया कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं एवं छात्र-युवा हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद एवं जन प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज़ को बुलंद करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी प्रवक्ता, विधायकगण, विधायक प्रत्याशी, सांसद, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, शिक्षाविद्, अभिभावक, छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी, मीडिया प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक सहभागिता करेंगे। समस्त कांग्रेसजनों, छात्र-युवा साथियों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222106


